रिक्शे वालों को मिली साइकिल की सवारी: जिलाध्यक्ष ने की समर्थन की घोषणा

0
134

फर्रुखाबाद: सलमा अंसारी को डिंपल की जीत का तोहफा मिल गया। कन्नौज से लौटे सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मंगलवार को चौक पर मिठाइयों व आतिशबाजी के बीच सलमा अंसारी को पार्टी के औपचारिक समर्थन की घोषणा कर दी। आखिर मिल ही गयी रिक्शे वालों को साइकिल की सवारी।

[adrotate banner="3"]

प्रदेश में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी ने भले ही पार्टी चुनाव चिन्ह न दिया हो परंतु सत्ता की हनक और जलवा ही बहुत होता है। सो शुरू से ही सपा के समर्थन के लिये प्रयासरत सलमा अंसारी के साथ शहर इकाई व अनेक पार्टी नेता तो पहले से ही लगे हुए थे। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने शहर के मुख्य चौराहे चौक पर आयोजित जश्न के दौरान पार्टी के सलमा अंसारी को औपचारिक सम्रर्थन की घोषणा कर ही दी। श्री राठौर ने यहां कहा कि पार्टी पूरी दमदारी से सलमा को चुनाव लड़ाकर विजयी बनायेगी। उन्होंने कहा कि मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के अतिरिक्त् कमालगंज व कायमगंज के विधायक भी सलमा के समर्थन में खड़े नजर आयेंगे। जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद पहले से ही सलमा के समर्थन में लगे सपायइयों में नया जोश फूंक दिया है। अनस सिद्दीकी, अनवर जमाल, मुख्तार अहमद टेनी, रविशरण यादव, समीर यादव, पुष्पेंद्र यादव, अनिल श्रीवास्तब व महानगर अध्यक्ष महताब खां ने सलमा अंसारी को पार्टी समर्थन के लिये बधाई दी।

[adrotate banner="2"]