मनोज का जनसम्पर्क: छोड़ आये हम वो गलियां…(फोटो गैलरी)

0
217

फर्रुखाबाद: नगरपालिका चुनाव प्रचार में मतदाता टेंशन में है| सुबह सुबह 6 बजे से ही नेताजी सजे सवरें दरवाजे पर दस्तक दे रहे है| देर रात तक जागने के बाद नेताजी जल्दी जग रहे हैं और मतदाताओ की नींद ख़राब कर रहे हैं| अलबत्ता खुद नेताजी पांच साल तक सुबह 11 बजे से पहले जनता को नहीं मिलते| कडुआ सच है मगर जो है सो है| चौक निवासी नेताजी कभी सुबह सुबह नहीं मिलते थे| 15 दिन की मेहनत है फिर तो मौज ही मौज| मानस में गुरु वशिष्ठ भगवान राम और लक्ष्मण को शिक्षा देते है जिसका जिक्र एक चौपाई से मिलता है| यही चौपाई बचपन में दादा और बाबा ने सिखाई थी- प्रात काल उठके रघुनाथा, मात पिता गुरु नावो माथा|| सचित्र दिख रही है| बस मात पिता और गुरु की जगह बदल गयी है|
दोहा कुछ यूँ हो गया है- प्रात काल उठके तुम नेता, मतदाता के नावो माथा||

[adrotate banner="3"]

जेठ की तपती दुपहरी के चढ़ने से पहले दो चार मुहल्लों में वोट मांग लेने की भगदड़ है| कई दृश्य जो जनता को घर बैठे नहीं मिल सकते जे-एन-आई का प्रयास है की तस्वीरे घर घर तक पहुचे| पांच साल तक नेता पूछने नहीं आया कि तुम्हरे घर पानी आयुत है कि नाही| बरसात में घुटनों तक भरे पानी से निकलने को मजबूर था तब नेताजी ने फोन स्विच आफ कर लिया था| नेताजी के साथ सभासद महोदय ने जनसम्पर्क मेनेज किया है| माला पहले से घर घर पहुचाई है| वर्ना सुबह 7 बजे कौन खरीद कर माला लाया होगा? नेताजी को बता दिया था कि कहाँ तक प्रचार करना है| वहीँ तक सफाई हुई थी| नगरपालिका का मुख्य सफाई निरीक्षक कपिल गुप्ता जो वत्सला के लिए इन दिनों खासकर सड़क साफ़ करवा रहा है, भूल गया कि कारवा भले ही आगे न जाए खबर को आगे जाने से नहीं रोका जा सकता| मनोज अग्रवाल सुबह जिस मोहल्ले में प्रचार में निकले थे उनमे वो गलियां छोड़ आये थे जहाँ कीचड भरा था, भगवान् हनुमान का छोटा सा नुक्कड़ का मंदिर उफनाती नालियों के पानी से घिरा था और कूड़े के ढेर पर सूअर लोट रहे थे| मनोज के आशीर्वाद और माला दर्शन से पहले देखिये-

मोहल्ला तलैया फजल इमाम के जनसम्पर्क में जो छोड़ आये “हम” वो गलिया-









अब कुछ पहले से मेनेज स्थानों पर स्वागत और जनसम्पर्क के साथ आशीर्वाद लेते मनोज अग्रवाल-








[adrotate banner="2"]