वैश्यों के एक और धड़े ने दमयंती सिंह को दिया समर्थन

0
102

फर्रुखाबाद: सर्व वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं की घुमना स्थित आयुष पुरवार के आवास पर देर रात बैठक हुई। बैठक में सर्व वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने दयमंती सिंह को चुनाव में समर्थन देने का फैसला किया। सभी ने एक स्वर में दमंयती सिंह को जिताने का वीणा उठाया।

[adrotate banner="3"]

आयुष पुरवार एवं राजन गुप्ता के नेतृत्व में सर्व वैश्य समाज की बैठक में आयुष पुरवार ने कहा कि दमयंती सिंह को चुनाव जिताना ही सर्व वैश्य समाज का उद्देश्य होगा। राजन गुप्ता ने कहा कि दमयंती सिंह ने पिछले कार्यकाल में बेहतर विकास कार्य कराये थे। इसलिए दमंयती सिंह को ही अध्यक्ष बनाने के लिए जी जान से जुट जाना है।

इस अवसर पर विधायक विजय सिंह ने कहा कि अगर आप हम पर विश्वास करते हैं तो हम आप लोगों का विश्वास नहीं तोड़ेंगे। आप लोगों के लिए हम खरे उतरेंगे। अपने मुहं क्या मियां मिट्ठू बनें, यह तो जनता से ही पता चलता है।
इस अवसर पर मोहन अग्रवाल, अशोक कुमार, राजीव पुरवार, विवेक गुप्ता, राजन गुप्ता, चेतन गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजेश गुप्ता, नितेश पाठक, संजय बजाज, शिवम गुप्ता ने भी दमंयती सिंह को जिताने का वीड़ा उठाया।

[adrotate banner="2"]