पुत्री से अभद्रता व मारपीट करने की शिकायत एसपी से

0
127

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला बहादुर निवासी बालमुकुंद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री से गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर अभद्रता की। विरोध करने पर पुत्री के साथ मारपीट व गालीगलौज भी किया।

[adrotate banner="3"]

बालमुकुंद द्वारा पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी को दिये गये शिकायतीपत्र में कहा है कि बीते दिन वह अपने खेत पर था, घर पर पुत्री सलोनी अकेली थी। तभी गांव के ही राकेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार उर्फ शोला पुत्रगण गंगा सिंह घर में घुस आये व पुत्री के साथ अभद्रता की। अभद्रता करने का विरोध करने पर पुत्री के साथ मारपीट व गालीगलौज की। जब घटना की रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुत्री मोहम्मदाबाद महिला डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बालमुकुंद ने शिकायत की कि उसके कोई पुत्र न होने से ग्रामीण पुत्री को मारना चाहते हैं। बालमुकुंद ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी है कि अभियुक्तों के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज कराकर उचित कार्यवाही की जाये।

[adrotate banner="2"]