बेसिक शिक्षा कार्यालय में अभिलेखों की चोरी में दो लिपिकों के विरुद्व एफआईआर

0
101

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा कार्यालय के पुराने जर्जर भवन के दो कमरों के ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी का ताला तोड़ हुई अभिलेखों की चोरी के आरोप में देर शाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने दो लिपिकों के विरुद्व फतेहगढ़ कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है।

[adrotate banner="3"]

बीएसए द्वारा दी गयी तहरीर में लिपिक विनोद चौहान जो शिक्षामित्रों की पत्रावलियों का पटल देख रहे थे एवं लिपिक सुरेन्द्र नाथ अवस्थी को चोरी के मामले में संदिग्ध मानते हुए नामजद किया है।  देर रात कोतवाली पुलिस ने दोनो लिपिकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने रात में ही बेसिक शिक्षा कार्यालय में जाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान दोनो लिपिक मौके से खिसक गये।

[adrotate banner="2"]