पुलिस के छापे में लूट में प्रयुक्त वैगन आर पकड़ी

0
105

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर गढ़िया निवासी अनुज उर्फ बंटी कटियार के घर मंगलवार को भोगांव पुलिस ने कमालगंज पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। छापे के दौरान उनके घर से लूट में प्रयुक्त की गयी वैगन आर संख्या यूपी 76 एन 5323 बरामद कर ली। गाड़ी को पुलिस ने खिंचवाकर थाने में खड़ा कर दिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के अन्तर्गत गैलना पुल पर सवारी के इंतजार में 27 मई को जोगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम दरेरा जनपद एटा खड़ा था। तभी गाड़ी नम्बर यूपी 76एन 5323 वैगन आर पर सवार होकर चार लोग आये व उससे बैठ लेने को कहा। वह वैगन आर पर बैठ गया। रास्ते में उसके पास से 35 हजार वैगन आर सवारों ने लूट लिये व भोगांव में जबर्दस्ती उतार दिया। उसने भोगांव थाने पहुंचकर सूचना दी।
भोगांव थाना के एसआई राधेश्याम ने कमालगंज थाना पहुंचकर पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर गढ़िया में अनुज उर्फ बंटी कटियार के घर पर छापा मारा। छापे में गाड़ी बरामद कर ली गयी। वहीं बंटी कटियार मौके से फरार हो गया। गाड़ी मालिक अनुज उर्फ बंटी कटियार निवासी नरायनपुर गढ़िया के पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता बतायी गयी है।
पुलिस लगभग पांच घंटे तक बंटी कटियार के घर पर गाड़ी की चाबी के इंतजार में बैठी रही। बाद में एक ट्रैक्टर से खिंचवाकर गाड़ी को थाने में लाया गया।

[adrotate banner="2"]