कौन बनेगा चेयरपर्सन- भाजपा टिकेट दौड़ में पारिया, दिशा प्रांशु दत्त ने भी नो-ड्युज़ बनबाया

0
131

फर्रुखाबाद: टाउन हाल में अखरोट की कुर्सी पर बैठने के दावेदारों में प्रांशु की पत्नी दिशा ने सियासी जंग में आने के संकेत देकर नगर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है| मेजर सुनील की पत्नी अनीता की गंभीर बीमारी के चलते चुनाव मैदान से बैकफुट के संकेतो के बाद भाजपा के युवा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अपनी पत्नी दिशा सिंह भदोरिया को चुनाव में उतारने का मन बनाया है| नगरपालिका से आज दीक्षा सिंह के नाम का नो ड्यूज जारी कराया गया| वहीँ बार एसोशियेशन के महासचिव अधिवक्ता संजीव पारिया का नाम भी भाजपा के सम्भावित प्रत्याशी के लिए जोरो पर है| पारिया ने भाजपा के जिले व् प्रदेश के बड़े नेताओ से सम्पर्क कर न केवल अपना दावा ठोका है बल्कि जीत के गणित भी समझाए है|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद की राजनीति में भाजपा सेनापति मोहल्ले से कब नाला मछरट्टा पहुचे इस बात के कयास कई वर्षो से लगते रहे है| गत विधानसभा चुनावों में भी प्रांशु ने भाजपा से अपनी दावेदारी का लोहा दिल्ली तक मनवाया था| नगरपालिका चुनाव में मेजर के नाम के आने के बाद प्रांशु शांत बैठ गए थे| मगर गत दो दिनों में भाजपा में तेजी से बदलती गतिविधिओ के बाद प्रांशु के समर्थको ने प्रांशु के चुनाव लड़ने का दबाब बनाया| देर शाम तक नगरपालिका चुनाव न लड़ने का संकेत देने वाले प्रांशु ने आज अपनी पत्नी दिशा सिंह भदोरिया का नो ड्यूज बनबाकर हलचल पैदा कर दी है|

[adrotate banner="2"]