लिंजीगंज थोक बाजार में मिले नकली ब्रांडेड रिफाइंड आयल के बडे़ भण्डार, छापा जारी…

0
121

फर्रुखाबाद: नगर की सबसे बड़ी खाद्य सामग्री की थोक मंडी लिंजिगंज में मंगलवार देर रात से छापामारी शुरू हुई जो अब तक जारी है| छापे में अब तक पाम-आयल से बने नकली ब्रांडेड रिफाइंड आयल के कई बड़े भंडार  के मिले है| फार्चून, राग और दो-गुलाब (सरसों का तेल) की पैकिंग करने का सामान भी बरामद हुआ है| नकली डीजल बनाने का सामान और केमिकल भी मिला है|

[adrotate banner="3"]

भारी पुलिस बल के साथ खाद्य एवं औषधि एथारिटी, वाणिज्य कर व पूर्ति विभाग के अधिकारी पूरे लिंजिगंज बाजार में छापामारी कर रहे हैं| नगर मजिस्ट्रेट भगवादीन और पुलिस नगर क्षेत्राधिकारी अरविन्द कुमार मोर्चा सम्भाले है| सुरक्षा की द्रष्टि से पीएसी और कई थानों का फ़ोर्स लगाया गया है| खबर है कई मिलावटखोर व्यापारी शहर छोड़ कर नौ दो ग्यारह भी हो रहे हैं| कई सालो से जनता को नकली खाद्य सामग्री खिलाने का खेल लिंजिगंज से चल रहा था|

जिले भर में सरकारी मिटटी का तेल ब्लेक कर उसे नकली डीजल बानाने का गोरखधंधा भी चल रहा था| इस मामले में जिला आपूर्ति कार्यालय और खाद्य एवं औषधि एथारिटी अधिकारियों के हाथ भी काले हैं, और ऊपर की अवैध कमाई के चक्कर में महीना बाँध जनता के साथ धोखे का खेल भी खेल जा रहा है|

जिले में ही एक स्थान पर नकली फार्चून की पैकिंग और खुला पाम आयल पकड़ा गया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने छापामारी करा कर इस खेल का पर्दा फाश कराने का काम शुरू किया| पिछले साल एक एसडीएम ने रात में एक टैंक पाम आयल पकड़ा था जिसके बाद उसे क्यूँ छोड़ा गया होगा इसे समझदार पाठक अच्छी तरह समझते है लिखने की जरुरत नहीं|

 

[adrotate banner="2"]