बाइक की टक्कर से बालक की मौत

0
93

कायमगंज (फर्रुखाबाद ) : कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम बिराहमपुर जागीर निवासी अजय के पांच वर्षीय पुत्र की अलीगंज कायमगंज मार्ग पर खेलते समय बाइक की टक्कर से मौत हो गयी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अजय के इसी सप्ताह के छोटे पुत्र की बुखार से मौत हो गयी थी जिससे दूसरे पुत्र की मौत से उसको बेहद सदमा पहुंचा है।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम बिराहमपुर जागीर निवासी अजय के तीन सन्ताने दो पुत्र और एक पुत्री गत 18 मई को अजय के छोटे पुत्र जिसकी आयु लगभग ढेड़ बर्ष थी। बुखार आने से मृत्यु हो गयी पुत्र की मृत्यु के शोक आंसू अभी परिजनो की आंखों से सूखे भी नही थे और उसका बड़ा पुत्र जिसकी आयु 5 वर्ष बताई जाती है। गांव में घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था कि अचानक अलीगंज की तरफ से आ रही पैशन प्रो मोटर साइकिल संख्या यूपी 76 एम 0844 की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।  मोटर साइकिल सवार आमिर पुत्र शकील निवासी पपड़ी इस हादसे को देखकर घबरा गया और अपनी चोट भूल कर घायल बच्चे की तरफ दौड़ा। उसे सड़क से उठाकर नगर के सरकारी अस्पताल लेकर किसी अन्य वाहन से आया और उसका इलाज कराने लगा।

[adrotate banner="3"]

इधर सूचना पाकर घायल बच्चे के परिजन भी अस्पताल आ गये। दुर्घटना करने वाली मोटर साइकिल गांव वालों ने उठाकर खड़ी कर ली है। नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की हालत और बिगडती चली गई तथा बालक की अस्पताल में ही मौत होगई। बालक की मौत से अस्पताल में परिजनों की चीखपुकार और विलाप से कोहराम मच गया। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है अब अजय के परिवार में केवल 4 वर्ष की एक पुत्री सपना ही बची है।

[adrotate banner="2"]