विधायक निधि की पहली किश्त के 2 करोड़ 91 लाख आये

0
232
फर्रुखाबाद: जनपद के चार विधायकों व तीन विधान परिषद सदस्यों की विधायक निधि की पहली किश्त डीआरडीए को मिल गयी है। डीआरडीए ने पहली किश्त 41.66 लाख रुपये के आधार पर विधायकों से काम के प्रस्ताव मांगे हैं।

पहली किश्त में नगर विधायक विजय सिंह, अमृतपुर के विधायक नरेंद्र सिंह यादव, कायमगंज के विधायक अजीत कुमार और भोजपुर के विधायक जमालुद्दीन को अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए 41.66 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही विधान परिषद सदस्यों अशोक कुमार सिद्धार्थ, मनोज अग्रवाल व सतीश जाटव भी 41.66 लाख रुपये से अपने क्षेत्र के विकास कार्य करा सकेंगे। विधायकों ने चाहा तो जनपद में 291.62 लाख रुपये की विधायक निधि से सीसी रोड, नाली, खड़ंजा व हैंडपंप आदि के कार्य हो सकेंगे। डीआरडीए ने चारों विधायकों व तीनों विधान परिषद सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यो के प्रस्ताव मांगे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]