मां से विवाद में युवक की जहर पीकर जान दी

0
108

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिलशाद के 18 वर्षीय पुत्र नौशाद की जहरीला पदार्थ खा लेने से मौत हो गयी। युवक की मौत पर लोहिया अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार नौशाद गुजरात जाने के लिए कई दिनों से योजना बना रहा था। लेकिन परिजनों ने उसे गुजरात जाने से मना कर दिया। जिससे नौशाद तहस में आ गया। बीते दिन नौशाद का झगड़ा उसकी मां जाकिरा के साथ हो गया। मां की डांट डपट से नौशाद अपना आपा खो बैठा और नशीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां उपचार के दौरान नौशाद ने दम तोड़ दिया।

नौशाद की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। परिजनों के हंगामा करने की खबर मिलते ही कार्यवाहक सीएमएस नरेन्द्रबाबू कटियार ने बताया कि नौशाद को रात में दो बजे भर्ती किया गया था। हालत ज्यादा गंभीर थी जिस बजह से उसकी मौत हो गयी। उसका इलाज पूरी तरह से किया गया। पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन जब तक पुलिस आयी तब तक नौशाद के परिजन जबर्दस्ती उसके शव को लेकर चले गये।

[adrotate banner="2"]