गर्भवती आशा-बहू ने लोहिया अस्पताल के गेट तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

0
110

फर्रुखाबाद: जनपद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही से आये दिन गर्भवती महिलाओ की मौतें हो रहीं हैं। आम आदमी इन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है। लेकिन सोमवार को तो विभाग में ही कार्यरत आशा कार्यकत्री की लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों व डाक्टरों की लापरवाही से मौत हो गयी। थाना जहानगंज के ग्राम भरतामऊ निवासी मुन्ना की 35 वर्षीय गर्भवती पत्नी आशा कार्यकत्री रुखसाना ने अस्पताल में तड़प-तड़प कर मौत दम तोड़ दिया।

[adrotate banner="3"]

रुखसाना की सास साबरा ने बताया कि रुखसाना को आज सोमवार को सुबह पांच बजे कमालगंज में भर्ती कराया था। जहां से डाक्टरों ने खून की कमी बताकर लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। उसने लोहिया अस्पताल में रुखसाना को भर्ती कराया। लोहिया अस्पताल के डाक्टर व कर्मचारी कागजी कार्रवई में लगे रहे व रुखसाना की गेट पर ही मौत हो गयी। रुखसाना की सास साबरा बेगम व पति मुन्ना ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

[adrotate banner="2"]