सिखलाई के नवागंतुक कमांडेंट ने शहीद-स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर चार्ज लिया

0
100

फर्रुखाबाद: सिखलाइट रेजीमेंटल सेन्टर के नये कमांडेंट ब्रिगेडियर आनंद सिंह रावत (सेना मेडल) ने पद ग्रहण कर शहीद-स्मारक (वार मेमोरियल) पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें याद किया।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज और शहीदों ने जो बलिदान व मार्गदर्शन देश रक्षा के लिये किया है उसके हम सदा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिखलाईट इंनफैंट्री रेजीमेंटल सेंटर का देश के रक्षा इतिहास में काफी गौरवशाली इतिहास रहा है। हम आगे भी युद्ध व शांति दोनों स्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रेजीमेंट का नाम आगे भी रौशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट के डी एम राय, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीश जैन, लेफ्टिनेंट कर्नल टी वी पाण्डेय, एडज्यूटेंट मेजर वीके झा, मेजर उदय, कैप्टन आरके सिंह, राकेश कुमार व सेंटर सूबेदार मेंजर जगराज सिंह ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प-चक्र अर्पित कियें।

[adrotate banner="2"]