लखनऊ के एडीएम ने सल्फाज खाकर आत्महत्या की

0
104

उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के वरिष्ठ अधिकारी और लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (पश्चिम) विनोद राय ने शनिवार को आत्महत्या कर ली।

[adrotate banner="3"]

मूल रुप से मऊ जिले के निवासी राय 1988 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्होंने रात में ही सल्फास की गोलियां खा ली थी। इसकी जानकारी सुबह चार बजे मिलने पर उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डांक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के पीछे पारिवारिक वजह बताई जा रही है। उनकी पत्नी कई वर्षों से अवसाद से ग्रस्त बताई जाती है। आमतौर पर खुशमिजाज राय इस वजह से काफी चिंतित रहा करते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[adrotate banner="2"]