धूमधाम से निकाली गयी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

0
154

फर्रुखाबाद: शहर में आज भगवान परशुराम की मनमोहक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से पण्डाबाग से प्रारंभ होकर ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प् वर्षा कर आरती उतारी।

[adrotate banner="3"]

तीन दिन पूर्व हुई परशुराम जयंती के उपलक्ष में आज पाण्डेश्वरनाथ मंदिर से भारी भीड़भाड़ के साथ शोभायात्रा प्रारंभ की गयी। जिसमें शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों व व्यापारियांे ने भी भाग लिया। शोभायात्रा पण्डाबाग से चौक, नितगंजा होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाकर  भक्तिगीतों पर झूमे।

भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले परशूधारी परशुराम का नाम धार्मिक ग्रंथों में बड़े ही श्रद्धा के साथ लिया जाता है। परशुराम आज्ञाकारी पुत्रों के श्रेणी में भी इसलिए रखे जाते हैं कि उन्होंने अपने पिता के कहने पर अपनी मां का सर कलम कर दिया था और बाद में पिता के खुश होने पर आशीर्वाद के रूप में मां का जीवन दोबारा मांग लिया।

शोभायात्रा में अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, संजीव मिश्रा बॉबी, पुन्नी शुक्ला, कवि शिवओम अम्बर, डा0 हरिदत्त द्विवेदी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]