संयुक्त विकास आयुक्त ने खंगाले ब्लाक के अभिलेख

0
100

फर्रुखाबाद: ब्लाक बढ़पुर में शुक्रवार को दोपहर बाद कानपुर मण्डल के संयुक्त विकास आयुक्त ने पहुंचकर ब्लाक से सम्बंधित दस्तावेज व रजिस्टरों की जांच की। जेडीसी के पहुंचते ही ब्लाक में अफरा तफरी मच गयी। कर्मचारी अपने कागजात सही करने में जुटे रहे।

[adrotate banner="3"]

संयुक्त विकास आयुक्त बीडी पाण्डेय शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक ब्लाक बढ़पुर आ धमके और अचानक सभी अभिलेख मांग दिये। जिससे ब्लाक में हड़कंप मच गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि वह ब्लाक में जांच पड़ताल करने आये हैं। खबर लिखे जाने तक संयुक्त विकास आयुक्त की जांच प्रक्रिया जारी है……….

[adrotate banner="2"]