भूमि विवाद में फरसा मारकर किया घायल

0
111

फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेमरान में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

टैगोर कालोनी रेलवे रोड निवासी 28 वर्षीय विजय तोमर पुत्र हर नाथ सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार रात विजय खेड़ा में भूमि जमीन देखने गया था। वापस आते समय वह न्यामतपुर सरैया थाना मऊदरवाजा में मौसी के घर रूक गया। विजय ने बताया कि घर के बाहर सो रहा था। तभी मौसी के रिश्तेदार हाकिम सिंह, विश्वनाथ, अवधेश ने उसके सिर पर फरसे से प्रहार कर दिया। दूसरे पक्ष हाकिम का कहना है कि रिंकू व विजय उसके रिश्तेदार हैं। वह लोग उसे मारकर उसकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए उससे आये दिन मारपीट करते हैं। देर रात विजय ने हाकिम को पीट दिया था। इससे वह घायल हो गए। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]