ज़मीन हथियाने के लिए की थी विकलांग भाई की हत्या

0
155

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम सिरमौरा निवासी विकलांग सतीश बाथम पुत्र रामचन्द्र की होली से चंद दिन पूर्व हत्या कर दी गयी थी। शक के आधार पर पुलिस मृतक सतीश बाथम के बहनोई से पूछताछ कर रही थी। लेकिन पुलिस ने सर्विलांस के जरिये सतीश बाथम के भाई रामनिवास को आज धर दबोचा। पूछताछ में रामनिवास टूट गया और उसने सारी हकीकत वयां कर दी।

[adrotate banner="3"]

मृतक सतीश के बहनोई लालाराम व अर्जुन ने बताया कि रामनिवास अक्सर सतीश को मार डालने की धमकी देता रहता था। चूंकि पिता की मृत्यु तकरीबन 20 वर्ष पहले हो गयी थी। इधर सतीश के विकलांग होने का फायदा उठाकर रामनिवास उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की फिराक में था। हत्या करने से कुछ दिन पूर्व रामनिवास ने सतीश को मारने का प्लान बनाया। लेकिन कामयाबी नहीं मिल पायी। तो यह अपने ताऊ श्रीकृष्ण के यहां रामनिवास सतीश को छोड़ आया।

कुछ दिनों के बाद मौका लगते ही सतीश ने ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और आरोप अपने सगे बहनोई लालाराम और अर्जुन बाथम पर लगा दिया। जिसका पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने रामनिवास व उसके एक अन्य साथी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि रामनिवास ने हत्या की बात कबूली है। कार्यवाही की जा रही है।

[adrotate banner="2"]