कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जहानपुर निवासी मु0 गुलशेर पुत्र हुरमत मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में गुलशेर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
जहानपुर निवासी वृद्व गुलशेर धान की बोरी सिर पर रखकर चावल निकलवाने शिवरई मठ जा रहे थे तभी रास्ते में रोड पर बाइक सवार रजनेश पुत्र फूल सिंह ने पीछे से टक्कर मार दी। मोटर साइकिल की टक्कर से गुलशेर सडक पर गिर पडे़। टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे कई जगह गम्भीर चोटे आई है।सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें उठाकर नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उनकी गम्भीर हालत को देखते हुये डाक्टरो ने लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया।
[adrotate banner="2"]


