रास्ते के विवाद में चचेरे भाई ने महिला को गोली मारी

0
94

कायमगंज (फर्रुखाबाद): थाना क्षेत्र कंपिल के ग्राम नरायनपुर में शनिवार देर रात्रि रास्ते के विवाद में चचेरे भाई ने महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में ललिता को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

ललिता का पति विकेन्द्र अहमदाबाद में रहता है। इसलिए ललिता अधिकांशतः अपने पिता रामेश्वर के घर ग्राम नरायनपुर में ही रहती है। यहां पड़ोस में ही उसके चाचा रामस्वरूप का भी मकान है। पैत्रक मकान में बटवारे के बाद निकास के कारण दोनो परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा है। इससे पूर्व भी एक बार विपक्षीगण ललिता की मां मुन्नीदेवी को मारपीट कर घायल कर चुके हैं। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट भी खिलायी गयी थी। परन्तु कोई कार्रवाई न होने के कारण दबंगों के हौसले बढ़ गये और शनिवार देर शाम राम स्वरूप के पुत्र बीर सिंह ने मामूली कहासुनी में ललिता पर 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से ललिता गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घटना के सम्बंध में बीर सिंह व उसके दो भाइयों शेर सिंह व नाहर सिंह के विरुद्व एफआईआर दर्ज करायी गयी है।
मुन्नीदेवी ने बताया कि बीर सिंह को झगड़े पर आमादा देख पुलिस को सूचना दी गयी थी यदि पुलिस समय से पहुंचती तो घटना को टाला जा सकता था।

[adrotate banner="2"]