गृह कलह में पत्नी को जलाया

0
107

कायमगंज (फर्रुखाबाद):  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी दर्शनदेवी को बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्र पर भर्ती कराया गया। दर्शनदेवी के अचेत होने के कारण घटना की एफआईआर अभी तक दर्ज नहीं हो सकी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक दर्शनदेवी अपने पति ऋ़षीपाल के साथ ग्राम लखनपुर में रहती है। ऋषीपाल पेशे से भट्ठा मजदूर है व चार छोटे बच्चे भी हैं। पड़ोसियों के मुताबिक दर्शनदेवी का ऋ़षीपाल से अक्सर विवाद होता रहता था। आये दिन ऋ़षीपाल दर्शनदेवी के साथ मारपीट भी करता था।

[adrotate banner="2"]