संगीनो के साये में घिर गये मतदान स्थल

0
100

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर अर्द्धसैनिक बलों ने देर शाम तक मतदान स्थलों को संगीनो के साये में घेर लिया।

[adrotate banner="3"]

मतदान केन्द्रों पर रवाना किये गये पीठासीन अधिकारी व अर्द्धसैनिक बल के जवान लगभग सभी केन्द्रों पर देर शाम तक पहुंच गये। अर्द्ध सैनिक बलों के जवानो ने मतदान केन्द्रों को चारो तरफ से घेर रखा है। वहीं पीठासीन अधिकारियों ने अपने मतदान सम्बंधी कागजातों को ठीक करने की कार्यवाही केन्द्रों पर शुरू कर दी।

अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के आने से मतदान शांति पूर्ण होने की पूरी उम्मीद जतायी जा रही है। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कल शाम को फर्रुखाबाद के 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो जायेगा।

[adrotate banner="2"]