संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवक की हालत बिगड़ी

0
104

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पजाबा बिर्रा बाग निवासी उमेश चन्द्र शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र मोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से हालत बिगड़ गयी। गंभीर अवस्था में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

कक्षा 11 का छात्र मोहित आज मोहल्ले में ही रहने वाली अपनी मौसी सुनीता के घर बेहोशी की अवस्था में पहुंचा। मोहित की मौसी सुनीता ने बताया कि उसे जबरन शराब पिलाने के बाद समौसे में जहर उसके साथ के युवकों द्वारा खिलाया गया है। मोहित को जहर खिलाकर मार  डालने का प्रयास किया गया है। मोहित के परिजनों ने जहर खिलाने वाले युवकों के नाम नहीं बताये।
सुनीता ने बताया कि मोहित अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। माता अपाहिज है और पिता उमेशचन्द्र का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। मोहित की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]