कांग्रेस के कालिका प्रसाद कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, समर्थकों में हर्ष

0
84

फर्रुखाबाद: कांग्रेस में निरन्तर सक्रिय रहे मोहम्मदाबाद द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का कांग्रेस के समर्थन से दो बार चुनाव लड़ चुके प्रोफेसर कालिका प्रसाद राजपूत (भोलेपुर) ने आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0 भूदेव सिंह राजपूत एवं महामंत्री प्रदीप सक्सेना के समक्ष अपने 20 साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण की।

[adrotate banner="3"]

इस अवसर पर उन्होने अपने बयान पर कहा कि काग्रेस वोट के लालच में पिछड़े वोटों के हक को मुस्लिम समाज को दिलाने के लिये अमादा है तथा समाज के तोड़ने के लिये मजहबी आरक्षण कानून ला रही है। यहीं नहीं सामप्रदायिक लक्षित हिंसा बिल को भी प्रस्तावित करके वह मुस्लिम तुष्टीकरण कर रही है। जिससे आम हिन्दू समाज में आक्रोश है।

इसे ध्यान में रखते हुये तथा फर्रुखाबाद के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आचरण, व्यवहार और सौम्य पृवत्ति को देखते हुये हम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कालिका प्रसाद जी व उनके साथियों का भाजपा में सम्मिलित होने का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामचन्द्र कुशवाहा, धीरेन्द्र वर्मा, सोनेलाल शाक्य, संजय गर्ग, रुपेश गुप्ता, आदि उपस्थित थे। मेजर सुनील दत्त ने कालिका प्रसाद राजपूत के सम्मिलित होने पर हर्ष व्यक्त किया।

[adrotate banner="2"]