नवविवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या

0
134

फर्रुखाबाद:थाना जहानगंज के ग्राम अजीजलपुर निवासी संदीप खां की ३० वर्षीय नव विवाहिता पत्नी जीनत ने पति की पिटायी से क्षुब्ध होकर आग लगा ली। बुरी तरह से घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

किसी बात को लेकर जीनत की उसके पति संदीप खां ने पिटायी कर दी।  पिटायी से क्षुब्ध जीनत ने आज सुबह कमरे में बंद होकर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

कमरे में धुंआ निकलने पर हाहाकार मच गया कमरे की दीवार तोड़कर जीनत को बाहर निकाला गया और पति ने ही उसे सुबह ८ :१५ बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया| अपराह्न ३ बजे महिला ने दम तोड़ दिया|

मानीमउ निवासी  जीनत का बीते तीन माह पूर्व ही थाना जहानगंज के ग्राम अजीजलपुर निवासी संदीप के साथ निकाह हुआ था। निकाह के बाद से सदीप ने उसे आयेदिन पीटना शुरू कर दिया| आज सुबह भी सदीप ने जीनत की पिटाई कर उसे अपमानित किया| काफी दुखी हो जाने पर जीनत ने कमरा बन्द कर लिया और केरोसीन डालकर आग लगा ली। महिला के मायके मानीमउ सूचना दी गयी है।

[adrotate banner="2"]