कांग्रेस, सपा, बसपा, भाजपा सभी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे: कल्याण सिंह

0
129

फर्रुखाबादः अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नबावगंज रामलीला मैदान में जनक्रांति पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बसपा, कांग्रेस, सपा, भाजपा सभी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। बसपा, सपा, भाजपा व कांग्रेस पार्टियों के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
उन्होंने कहा कि मैने प्रदेश में हिन्दुओं के हित में हमेशा बात की है। आज लोधी मतदाता कल्याण सिंह के साथ हैं।

[adrotate banner="3"]

जनक्रांति पार्टी के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव व भोजपुर से प्रत्याशी मुकेश राजपूत व सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी मोहन अग्रवाल ने 21 किलो की फूलों की माला से कल्याण सिंह का भव्य स्वागत किया। कल्याण सिंह भारी भीड़ देखकर गदगद दिखे। उन्होंने जितेन्द्र यादव की पीठ थपथपाई और कहा कि जनपद की चारो सीटों पर जनक्रांति पार्टी का भारी समर्थन मिल रहा है और सभी जातियांे का अपार समर्थन मिल रहा है।

कल्याण सिंह ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय ही हिन्दू नेतृत्व की बात करती है। भाजपा के कार्यकाल में मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं और अब वह भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती है। भ्रष्टाचार तो तब खत्म होगा जब प्रदेश में जनक्रांति पार्टी की सरकार बनेगी। जनक्रांति पार्टी की सरकार बनने के बाद ही जनता को राहत मिलेगी। कल्याण सिंह प्रदेश की बसपा सरकार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जनता की गाड़ी कमाई मूर्तियों पर खर्च की गयी।

इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह गौर, राकेश यादव, शशी भूषण सिंह, टीटू यादव, धीरू गुप्ता, अवनीश यादव, डा0 हरिओम यादव, डा0 हरिनंदन सिंह, लाखन सिंह कठेरिया, अनीता जाटव, शकुंतला शाक्य, पार्वती बाथम  आदि सहित दूर दराज से आयी हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही।

[adrotate banner="2"]