नौकरी की आस टूटते देख टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बनाया मोर्चा

0
216

फर्रुखाबादः टी0ई0टी0 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की उत्सव भवन में बैठक हुई। बैठक में संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया तथा टी0ई0टी0 उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों ने एक स्वर में शासन से शिक्षक की नौकरी दिलाये जाने की मांग की।

[adrotate banner="3"]

बैठक में सर्व सम्मति से राकेश बाजपेयी को अध्यक्ष व धीरेन्द्र वर्मा को महामंत्री  चुना गया। बैठक में एक स्वर में वर्तमान प्रक्रिया को ही लागू कर छात्रों के साथ न्याय किये जाने की मांग की गयी।  विदित है कि फर्रुखाबाद जनपद में लगभग 3500 अभ्यर्थियों ने टी0ई0टी0 परीक्षा उत्तीर्ण की है। सभी का आवाहृन करते हुए कहा गया कि शीघ्र ही बड़ा प्रदर्शन कर सरकार के कानों को खोलने का काम करेंगे तथा संगठन को बढ़ाने में विभिन्न सामाजिक संगठनों से सहयोग करने की अपील की।

टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आगामी बैठक 12 फरवरी को होगी जिसमें सभी छात्रों को आने का आवाहृन किया गया है। बैठक में सतीश पाण्डेय, राकेश बाजपेयी, आशीष तिवारी, नीरज कुशवाह, प्रदीप पाण्डेय, बृजेश गुप्ता, विवेक मिश्रा, अतुल द्विवेदी, मधुकर अग्निहोत्री, जितेन्द्र गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, रामानुज अग्निहोत्री, संदीप आर्य, कर्मबीर, अनिल कुमार, सुरेन्द्र राजपूत, हिन्द भास्कर, धर्मवीर सिंह, आकाशदीप शर्मा, स्वदेश मिश्रा सहित लगभग तीन दर्जन टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]