जन सम्पर्क कार्नर- न काहू से दोस्ती न काहू से बैर

0
96

फर्रुखाबादः सदर विधानसभा क्षेत्र से जनक्रांति पार्टी से लोकप्रिय प्रत्याशी मोहन अग्रवाल ने आज अपने समर्थकों के साथ कई जगह जनसम्पर्क किया। जहां लोगों ने मोहन अग्रवाल को हाथों हाथ लिया।

[adrotate banner="3"]

जनक्रांति पार्टी से सदर क्षेत्र से प्रत्याशी मोहन अग्रवाल का जनसम्पर्क कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया। समर्थकों की भीड़ के साथ मोहन अग्रवाल सातनपुर में पहुंचे। जहां मोहन के सम्मोहन का असर साफ दिखायी दिया। मोहन ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं दूसरी तरफ युवाओं ने मोहन को चुनाव में हर तरह की मदद व वोट देने का वादा किया।
इसके बाद मोहन अग्रवाल भैरों घाट टटियां में भी जनसम्पर्क करने पहुंचे। जहां नागरिकों ने उन्हें जन समस्याओं से अवगत कराया तो मोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर मैं विधायक बना तो आपके ़क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दूंगा।
इस दौरान शरद गुप्ता, तोताराम राजपूत, राघवेन्द्र राजपूत, कार्तिक सिंह राठौर, सौरभ भारद्धाज, साहिल, आदेश सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]