इंजनियरिंग छात्र को जहरखुरनों ने लूटा

0
103

फर्रुखाबादः कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर सुल्तानपट्टी निवासी इंजीनियरिंग का 22 वर्षीय छात्र अश्वनी सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह राठौर को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया।

[adrotate banner="3"]

नशे की हालत में अश्वनी ने बताया कि ग्वालियर में बैचलर आफ इंजीनियरिंग का डिप्लोमा विक्रम ग्रुप आफ मैनेजमेंट एण्ड इंजीनियरिंग से कर रहा है। आज ग्वालियर से रोडवेज बस पर सवार होकर ऊगरपुर आ रहा था। रास्ते में बरेली के पास एक ढावे पर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। जिससे कुछ यात्रियों ने वहां खाना खाया। अश्वनी के अनुसार वहीं इटावा का एक व्यक्ति आकर मेरी बगल की सीट पर बैठ गया। बरेली से कुछ ही आगे जैसे ही गाड़ी पहुंची तो मैं बेहोश हो गया।
किसी ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। विक्रम के अनुसार जहरखुरानियों ने उसकी जेब से 1200 रुपये व मोबाइल उड़ा दिया। परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

[adrotate banner="2"]