अनुपस्थित रहे 20 अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

0
82

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले ही दिन न पहुंचने वाले 20 पीठासीन अधिकारियों  के खिलाफ डीएम के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी सी के पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज करायी है।

[adrotate banner="3"]

मालूम हो कि डी एन डिग्री कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज में पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें मतदान से सम्बंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करायी जा रहीं हैं। पहले ही दिन के प्रशिक्षण में न पहुंचने वाले 120 सुरेश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक उनासी, 145 गिरजाशंकर प्रवक्ता इंटर कालेज फतेहगढ़, 163 सुरेशचन्द्र सहायक अध्यापक मेजर एस डी सिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद, 210 धर्मेन्द्र सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर कायमगंज, 304 राजेश कुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कायमगंज, 309 राजीव कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय महरूपुर, 540 कालीचरन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कनकापुर, राजेपुर, 549 अमित कुमार वर्मा सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंखेड़ा शमशाबाद, 751 विष्णुदयाल प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रावनपुर शमशाबाद, 781 महेन्द्र सिंह यादव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कुबेरपुर धार, बढ़पुर, 950 सुधाकर चतुर्वेदी प्रवक्ता के आर रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद, 137 पदम सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदाबाद, 1045 वीरेन्द्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भड़ौसा कायमगंज, 1023 तीर्थ बिहारी दीक्षित सहायक अध्यापक स्वामी रामानंद इंटर कालेज, 1326 अबधेश कुमार प्रधानाध्यापक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतौंजा कमालगंज, 1473 संतोष कुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय चिलसरी शमशाबाद, 1538 प्रदीप कुमार पाल सहायक अध्यापक कंधामई शमशाबाद, 1575 विद्याराम प्रधानाध्यापक सिकन्दरपुर, 1677 जितेन्द्र सिंह प्रधानाध्यापक जिराऊ नबावगंज, 1710 मनोज कुमार यादव प्रधानाध्यापक हाईपुर नबावगंज के खिलाफ जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के आरोप में 1950 अधिनियम की धारा 334 के तहत मुख्य विकास अधिकारी सीके पाण्डेय के द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया।

[adrotate banner="2"]