विद्यालय की जमीन पर प्रधान ने करवाया दबंग का कब्जा

0
113

फर्रुखाबादः विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के ग्राम सियापुर के प्राइमरी विद्यालय की भूमि पर प्रधान ने जबरन एक दबंग का कब्जा करवा दिया। जिसको लेकर ग्राम पंचायत सदस्य बीर बहादुर ने जिलाधिकारी को लिखित में शिकायत की।

[adrotate banner="3"]

बीर बहादुर ने बताया कि सियांपुर प्राइमरी पाठशाला  की भूमि सन 1962 से विद्यालय के नाम दर्ज है। जिसको हड़पने के चक्कर में सिंयापुर के प्रधान ने राजेन्द्र सिंह पुत्र रामभरोसे से मिलकर 29 दिसम्बर 2011 को क्षेत्राधिकारी चकबंदी संतोष भटाना से राजेन्द्र सिंह के नाम दर्ज करा दी थी। जो पूरी तरह से अवैध है। बीर सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि शीघ्र इस पर कार्यवाही करें।
बीते दिन चकबंदी अधिकारी जहानगंज संतोष भटाना का तबादला मुरादाबाद कर दिया गया है। जिससे विद्यालय की जमीन का मामला और पेचीदा हो गया है।

[adrotate banner="2"]