गठबंधन को धता बताकर पीस पार्टी ने घोषित किये 31 उम्मीदवार

Uncategorized

विभिन्न पार्टियों से गठबंधन की कोशिशों के परवान चढ़ते  न देख शुक्रवार को को पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मोहम्मद अयूब ने 31 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके पहले तीन चरणों में 184 उम्मीदवार घोषित किये जा चुके हैं। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव परवीन अयूब ने पार्क रोड स्थित पार्टी कार्यालय में नये प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में अलीगढ़, पलिया, निघासन, कस्ता, गोपा मऊ, पयागपुर और फाजिलनगर में पूर्व घोषित प्रत्याशियों की जगह दूसरे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

1.चरथावल- प्रदीप बालयान

2.कुंदरकी- एडवोकेट आसिफ पाशा

3.असमौली- चौधरी निसार अहमद

4.हस्तिनापुर मवाना- योगेश वर्मा

5.किठौर- हाजी नजाकत अली चौहान

6.मेरठ कैंट- रनवीर राना

7.साहिबाबाद- रविन्द्र कुमार

8.गाजियाबाद सिटी- बृजकिशोर सिसौदिया

9.धौलाना- डा.खालिक अहमद

10.दादरी- खलील रहमान सूफी

11.जेवर- इन्द्रपाल छोकर

12.बुलंदशहर सिटी- राघवेन्द्र भोजी

13.स्याना-यशपाल गुर्जर शैली

14.डिबाई- हाजी परवेज आलम

15.अलीगढ़ सिटी- एजाज शेरवाली

16.फतेहपुर सिकरी- हेमलता कुशवाह

17.पलिया- विश्वजीत सिंह चौहान

18.निघासन- कमाल लखाई

19.कस्ता- अखिलेश पहलवी

20.हरगांव- सोबरन भार्गव

21.गोपा मऊ- अशोक कुमार वर्मा

22.बलहा- किशोरी लाल पासवान

23.महसी- रामसमुझ यादव

24.पयागपुर- असलम खां

25.कटरा बाजार- कपिलदेव तिवारी

26.पड़रौना- आद्या शुक्ला

27.फाजिलनगर- अजीमुल्लाह गुडडू

28.कुशीनगर- संतोष कुमार सिंह

29.बलिया सदर- सैय्यद शुऐबुल हसन

30.जंगीपुर- सुरैया

31.वाराणसी उत्तर- ज्ञानेन्द्र सिंह