कायमगंज (फर्रुखाबाद)। अलाव की व्यवस्था न होने पर गुरूवार को कस्बा चौकी के एक सिपाही ने मुफ्त में अलाव न दिए जाने पर आरा मशीन पर जमकर गदर काटा और आरा मशीन के मालिक के नौकर को खरी खोटी सुनाई।
[adrotate banner="3"]
कड़ाके की सर्दी में प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था न होने पर कस्बा चौकी का एक सिपाही नगर के मछली मंडी स्थित आरा मशीन पर पहुंचा और मुफ्त में लकड़ी देने के लिए कहा। मशीन पर मालिक न होने के कारण नौकर ने मुफ्त में अलाव न देने से साफ मना कर दिया। इससे खफा सिपाही ने नौकर को गाली गलौज कर गदर काटना शुरू कर दिया। घटना को देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
हालांकि मौजूद भीड़ ने सिपाही को जबरिया अलाव लेने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन सिपाही ने किसी की नहीं सुनी और दबंगई में अलाव लेकर चलता हो गया।
[adrotate banner="2"]


