पंजीरी की कालाबाजारी में मुख्य सेविका पर फंदा कसा

0
117

फर्रुखाबाद: नगर क्षेत्र में गुरुवार को कई स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पुष्टाहार बेचेजाने की घटनाओं के प्रकाश में आने के बाद संबंधित मुख्य सेविका पर फंदा कसने की तेयारी कर ली गयी है।

[adrotate banner="3"]

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि मीडिया में आये समाचारों के अनुसार जिन स्थानों पर इस प्रकार की घटनायें प्रकाश में आयी हैं, उनसे संबंधित मुख्य सेविका रामबेटी कटियार को नोटिस जारी किया जा रहा है। मुख्य सेविका के उत्तर के आधार पर अग्रित कार्रवाई की जायेगी। विदित है कि गुरुवार को हाथी खाना व पीतम नगला में कार्यकत्रियों की पंजीरी पकड़ी गयी थी।

[adrotate banner="2"]