रसोई गैस सिलेण्डर फटने महिला को बचाने में युवक घायल

0
123

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल निवासी मनोज दीक्षित पुत्र  विद्याप्रकाश दीक्षित के घर सिलेण्डर फटने से विपलेश अवस्थी निवासी बजरिया बुरी तरह घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

मनोज दीक्षित ने बताया कि आज उसकी पत्नी संजू दीक्षित खाना बना रही थी तभी अचानक सिलेण्डर के रेगुलेटर में आग लग गयी। आग लगते ही संजू दीक्षित ने सिलेण्डर को किचिन से निकालकर आंगन में फेंक दिया। जिसकी सूचना मनोज दीक्षित ने अपने साढ़ू विपलेश को दी। जिस पर विपलेश ने पड़ोस से ही अग्निशमन गैस से बुझाने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक सिलेण्डर धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस पास के मकान हिल गये।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा, सीओ सिटी विनोद कुमार, कोतवाल कालूराम दोहरे आदि ने घटना की जानकारी ली और घायल को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]