चरनी में जन्मा तारनहारा मरियम का प्यारा

0
159

फर्रुखाबाद: 25 दिसम्बर ईसा मसीह के जन्म दिवस पर आज फर्रुखाबाद के सभी चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने प्रभु ईशु के आचरण को अपनाने की कसम खायी। वहीं प्रार्थना के बाद एक दूसरे को बधाई दी।

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ में रखा चर्च व आवास विकास क्रिष्चियन कालेज चर्च में प्रार्थना सभा बड़े धूमधाम से हुई। जिसमें बढ़पुर चर्च में पादरी किशन मसीह ने बाइबिल पढ़कर प्रार्थना करायी।

बताते चलें कि 25 दिसम्बर को महान ईश्वरीय पैगम्बर हज़रत ईसा मसीह का फिलिस्तीन में स्थित बैल लहम क्षेत्र में जन्म हुआ। वे ईश्वर की इच्छा के अनुसार चमत्कारिक रुप से बिना पिता के जन्मे थे। उनकी माता का नाम हज़रत मरियम था। जन्म के थोड़े ही अंतराल के बाद हज़रत ईसा ने पालने में अपनी माता की पवित्रता की गवाही दी। अपने जीवन में उन्होंने सदैव दुखियों और वंचितों की सहायता की उन्होंने सदैव सादा जीवन व्यतीत किया। उनका एक कथन है कि विनम्रता से तत्वदर्शिता फलती फूलती है न कि घमंड से, जैसे कि खेती समतल भूमि पर उगती है न कि पथरीले पहाड़ पर।

इस दौरान चर्चों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

[adrotate banner="2"]