आलू व्यापारी के घर से चोरों ने नगदी व जेबर उड़ाये

0
147

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला चिलपुरा निवासी आलू व्यापारी राजू चौहान पुत्र सिद्धार्थ सिंह के घर में घुसकर चोरों ने हजारों की नगदी व जेबरात चोरी कर लिये।
राजू चौहान ने बताया कि वह आलू का व्यापार करता है। जिसके चलते अक्सर सुबह आलू मण्डी में आलू लेने के लिए चला जाता है।  आज सुबह वह आलू लेने के लिए चला गया। घर पर उसकी पत्नी गंगादेवी व एक वर्षीय बच्चा था। सुबह करीब 5 बजे उसकी पत्नी पानी भरने के लिए घर से बाहर चली गयी। इतने में मौका देखकर चोरों ने घर में घुसकर अंदर रखा ब्रिफकेश उठा ले गये। ब्रिफकेश में रखे 60 हजार रुपये, सोने की चेन व अन्य जेबर चोरों ने उड़ा दिये व ब्रिफकेश को राजू के पड़ोसी की छत पर फेंक दिया। पत्नी जब पानी लेकर वापस आयी तो उसे घर का सामान इधर उधर पड़ा नजर आया। जिस पर उसे चोरी का शक हुआ। खोजवीन करने पर पता चला कि उसके घर के कमरे में रखा ब्रिफकेश गायब था। घटना की सूचना उसने अपने पति राजू को दी। खबर लिखे जाने तक राजू पुलिस से शिकायत करने की तैयारी कर रहा था।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]