312 नये पुलिसकर्मियों को आई जी ने दिलायी शपथ

0
107

फर्रुखाबादः पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आज परेड ग्राउंड में आज 312 नये पुलिसकर्मियों ने आई जी ने शपथ दिलायी।
पुलिस भर्ती के दौरान 10 फरवरी 2011 को नये रंगरूटों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया था। जिनका प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद आज आई जी चन्द्रभान ने 312 नये रंगरूटों को शपथ दिलायीं। प्रशिक्षण के दौरान 328 आरक्षियों ने प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। जिसमें से कन्नौज से 90, फतेहगढ़ से 238 रंगरूट शामिल हुए। जिसमें से दो ने त्यागपत्र दे दिया व एक बीमार पड़ गया। परीक्षा में 325 अभ्यर्थी शामिल हुए। 3 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित नहीं हो पाये। पांच अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण घोषित किये गये। 8 अभ्यर्थियों का परीक्षाफल रोका गया।

[adrotate banner="3"]

पास आउट परेड में 312 सफल रंगरूटों को आज आई जी चन्द्रभान ने जांचा परखा। आई जी ने पहुंचने के बाद सीधे परेड का पुलिस अधीक्षक के साथ जायजा लिया। अन्य नये रंगरूटों में सर्वोच्च स्थान पाने वाले आरक्षियों को पुरस्कार भी दिया।
आई जी चन्द्रभान ने रंगरूटों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग चाहे जिस जिले या थाने में रहें लेकिन अपना कर्तव्य कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि जनता का रवैया पुलिस के प्रति बहुत ज्यादा सही नहीं है। पब्लिक यह मानती है कि पुलिस जनता से सीधे पेश नहीं आती। हमें इस कमी को सुधारना होगा।

 

इस दौरान जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा, सीओ सिटी विनोद कुमार आदि पुलिस के आला अधिकारी व रंगरूटों के परिजनों की भारी भीड़ पुलिस लाइन ग्राउंड में उपस्थित रही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]