UPTET 12 दिसम्बर से प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद?

0
130

उत्तर प्रदेश में सब कुछ मायानगरी जैसा हो रहा है| पिक्चर बन रही है और दर्शको को प्रोमो दिखा कर काम चलाया जा रहा है| हाल ये UPTET 2011 परीक्षा का मायानगरी जैसा ही है| फ्लॉप या हिट| uptet निर्माता (बोर्ड और सरकार) के पैसे तो निकल आये मगर दर्शक फ्लॉप फिल्म (गड़बड़झाला) देख कर माथा पीट रहे हैं| नौकरी देने की घोषणा माया या उनके सिपहसलार लखनऊ में मीडिया को बुलाकर करते है- इस साल 80000 नौकरी| राजनितिक चाटुकार माया को गणित समझाते है- एक मास्टर माने लगभग 50 वोट| 80000 मास्टर माने लगभग 4 करोड़ वोट हाथी का| माया को 4 करोड़ वोट प्लस का सपना दिखा चाटुकार uptet परीक्षा के चर्चे खर्चे आय व्यय में से 4 करोड़ की माया अपने लिए कर लेता है| मैडम वोट में खुश चाटुकार 4 करोड़ की एडवांस में खुश| मगर जो नाराज हो जायेंगे नौकरी न मिलने के कारण या uptet के गड़बड़झाला के चलते वो संख्या 10 लाख से ज्यादा होगी ये गणित छुपा गए चाटुकार महोदय| अब अगर 10 लाख नाराज हो गया तब तो कितना वोट नाराज होगा ये हिसाब पाठको पर छोड़ देते हैं|

[adrotate banner="3"]

uptet रुपी फिल्म का निर्माण शुरू हुआ तो नायक नायिकाओ और निदेशक संगीत गीत के लिए भी काम निकला| निदेशक का काम माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने लपक लिया बेचारा प्राथमिक शिक्षा परिषद् वाले टापते रह गए| मगर जुगाड़ करके समिति में ‘कई’ घुस गए| मगर सब गड़बड़ हो गया| कैमरामेन को गाने का काम मिला तो धुन देने वाले को फिल्म निदेशक का| फिल्म बनी मगर सेंसर पर लटक गयी| कुछ मीडिया के भाई लोगो ने फिल्म के गडबडझाले की रील पहले ही मार दी| खबरे फिल्म रिलीज से पहले ही रिलीज हो गयी| बेचारा दर्शक जो एडवांस बुकिंग रुपी मास्टर बनने का सपना बुन चुका था माथा पीट रहा है| फिल्म (uptet परीक्षा प्रमाण पत्र) है की रिलीज होने का नाम नहीं ले रही| केवल प्रोमो से काम चल रहा है|

इन सबके बीच एक उड़ती उडाती खबर ये भी है कि बोर्ड ने खुद तो कुछ किया नहीं था और भारी कमीशन और नेताजी के दबाब के चलते काम उसे दे दिया था जिसके पास इतना बड़ा काम का अनुभव नहीं था| जिस फर्म के पास ये काम है उसे न केवल नियम विरुद्ध काम दिया गया बल्कि उसके साथ कोई अग्रीमेंट भी अनुबंधित नहीं किया| बेचारे निर्माता बुरे फस गए| अब इलाहाबाद में मैडम कह रही है कि 11 दिसम्बर तक प्रमाण पत्र मंडल डायट पर भेज दिए जायेंगे| 11 दिसम्बर 2011 को रविवार है तो उम्मीद 12 दिसम्बर के बाद ही करिए प्रमाण पत्र मिलने का|

[adrotate banner="2"]