पति से विवाद में महिला ने लगाई आग

0
165

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलाबर खां निवासी सुनील कुमार की ३० वर्षीय पत्नी लक्ष्मी ने मायके से ससुराल जाने को लेकर पति से हुए विवाद में आग लगाकर जान देने का असफल प्रयास किया| जिसे गंभीर झुलसी अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

[adrotate banner="3"]

घायल लक्ष्मी की माँ फूलदेवी निवासी मान गाँव मैनपुरी ने बताया कि करीब ७ वर्ष पूर्व लक्ष्मी की शादी सुनील कुमार के साथ की थी| लक्ष्मी के दो बेटे हैं| ३ वर्ष का गोलू व ८ माह का मासूम है| सुनील कुमार आगरा में पीतल फैक्ट्री में काम करता है| लक्ष्मी भी बच्चों सहित सुनील कुमार के साथ ही आगरा में ही रहती है|

बीते २३ नवम्बर को पत्नी ने मायके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने घर आये| शादी समारोह खत्म होने के बाद लक्ष्मी देवी अपने मायके घूमने चली गयी| मायके में लक्ष्मी के छोटे बच्चे की तबियत खराब हो गयी| बच्चे की तबियत खराब होने की जानकारी पर सुनील कुमार लक्ष्मी को बुलाने के लिए अपनी ससुराल मान गाँव पहुँच गया| लक्ष्मी से घर वापस चलने को कहा| जिसको लेकर लक्ष्मी व उसके पति सुनील में जमकर विवाद हुआ|

सुनील लक्ष्मी को मायके में ही छोड़कर चला आया| कल लक्ष्मी अपनी माँ फूलदेवी के साथ अपनी ससुराल वापस आ गयी| आज सुबह पति ने लक्ष्मी से विरोधभास में कहा कि अब यहाँ क्या करने आयी हो? सुनील के परिवार में सुनील के पिता रामनिवास व बड़ा भाई अनिल जोकि मकान के ऊपर दोमंजिल पर रहता है| सुनील सुबह घर पर नहीं था|

लक्ष्मी की माँ फूलनदेवी ने बताया कि लक्ष्मी ने कमरे से निकालकर अपने दोनों बच्चे बाहर लिटा दिए| फूलनदेवी शौंच करने चली गयी इसी बीच लक्ष्मी ने कमरे को अन्दर से बंद कर अपने आपको आग के हवाले कर लिया| लक्ष्मी की माँ फूलनदेवी बेटी की इस दशा को देखकर अचेत होकर अस्पताल में ही गिर पड़ी जहां उसे लक्ष्मी के बगल वाले कमरे में उपचार किया गया|

[adrotate banner="2"]