विकास योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर निशाना साधा है। जयराम ने मंगलवार को कहा कि सर्वाधिक धन आवंटन के बावजूद यूपी योजनाओं के क्रियान्वयन के बजाय भ्रष्टाचार के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
[adrotate banner="3"]
जयराम ने कहा कि इस वर्ष मनरेगा से संबंधित केंद्र को देश भर से मिली कुल शिकायतों में सर्वाधिक 38.5 फीसदी यूपी से हैं। उनके मंत्रालय की ओर से पत्र लिखकर भ्रष्टाचार व उसमें लिप्त अधिकारियों की सूचना दिए जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश में दोषी अफसरों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है। प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा केंद्र पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
[adrotate banner="2"]


