पुलिस चौकी के सामने चोरों ने चटकाये दो शटर

0
102

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा रायपुर चौकी की नाक के नीचे जसमई तिराहा पर बीती रात चोरों ने थोक विक्रेता शिव प्रताप सिंह व बगल में सटे दारू के ठेके का शतर तोड़कर हजारों रुपये पर हाँथ साफ़ कर दिए|

[adrotate banner="3"]

जसमई निवासी शिव प्रताप सिंह पुत्र प्रथ्वी राज सिंह ने बताया कि रायपुर चौकी के लगभग सामने स्थित संध्या होल सेलर के नाम की दुकान है जिसमे पान मसाला इत्यादि का सामान थोक में बेंचते हैं| जिससे पैसे की आवाजाही बनी रहती है| जिसके चलते बीती रात चोर शटर तोड़कर दुकान में घुस गए व गुल्लक में रखे ६ हजार रुपये के साथ दो हजार की चिल्लर लेकर गुल्लक को फेंक दिया|

सुबह जसमई निवासी गौरव नामक युवक उधर से निकला जिसने दुकान को टूटा पडा देख प्रोपराईटर शिव प्रताप सिंह को फोन द्वारा चोरी होने की सूचना दी| सूचना पर शिव प्रताप तत्काल दुकान पर पहुंचे| चौकी के सामने दुकान में चोरी होने की खबर लोगों में आग की तरह फ़ैल गयी| जिसने रायपुर चौकी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी|

वहीं बगल से लगे शराब ठेके को भी चोरो ने अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने करीब १२ हजार रुपये निकाल लिए| दोनों दुकानदारों ने मऊदरवाजा में चोरी होने की सूचना दी|

[adrotate banner="2"]