साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर छाई खुशी

फर्रुखाबाद: अपर जिलाधिकारी राकेश्वर सिंह ने आज पालीटेक्निक में छात्राओं को साइकिल बांटीं| जिससे छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए|

अपर जिलाधिकारी राकेश्वर सिंह ने पालीटेक्निक में तें छात्राओं माधुरी, कुमारी रेखा व एकता पाल को सावित्रीबाई फुले शिक्षा मदद योजना के तहत साइकिल बितरित की| उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा मजबूत हो जिससे वह योग्य बनकर आत्म निर्भर बनने में सक्षम हो सकें|

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माँ-बाप का नैतिक कर्तव्य है कि वह लड़का-लड़की की शिक्षा में भेदभाव न करें व दोनों को शिक्षित बनाएं| पढी-लिखी लड़की अपने परिवार का नाम रोशन करती है व ससुराल में अपने व परिवार के बच्चों को शिक्षित बनाकर गौरवपूर्ण परिवार बनाती है|

उन्होंने कहा कि अब यह सिद्ध हो चुका है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं| कल्पना चावला, किरन वेदी व मायावती आदि पूर्णतया सिद्ध होती हैं| प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक डीके शर्मा ने अपर जिलाधिकारी का स्वागत किया| इस दौरान अनेक गणमान्य व्यक्तियों के अलावा काफी भीड़ मौजूद रही|