कायमगंज, कमालगंज, शमसाबाद व मोहम्दाबाद में प्रशासक नियुक्त

0
171

फर्रुखाबाद: नगर निकाय के कार्यकाल के समाप्ति के बाद शासनादेश के क्रम में जिलाधिकारी ने कायमगंज, कमालगंज, शमसाबाद व मोहम्दाबाद में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है|

[adrotate banner="3"]

कमालगंज व मोहम्दाबाद का चार्ज एसडीएम सदर को तथा कायमगंज व शमसाबाद का चार्ज एसडीएम कायमगंज को दिया गया|

नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष का कार्यकाल १६ को व नगर पंचायत कम्पिल के अध्यक्ष का कार्यकाल १४ दिसंबर को समात होगा| कार्यकाल समाप्त होने की तिथि पर यहाँ भी प्रशासक बैठाये जाने की योजना है| वहीं चेयरमैन मनोज अग्रवाल का १६ दिसंबर को कार्यकाल समात हो रहा है जिसके चलते पुराने बकाये की धनराशि बसूलने को लेकर ठेकेदार नगर पालिका में बिल बनवाने के लिए लाइन लगाए हुए हैं|

नगर पंचायत कमालगंज का एसडीएम सदर एके लाल ने कार्यभार ग्रहण करते ही कमालगंज क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर डाला| उन्होंने रेलवे तिराहे से नाला के आगे पी डब्लू डी की जगह पर अवैध कब्जा किये लोगों से तुरंत ही अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए| उन्होंने साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा|
एसडीएम ने ईओ सर्वेश कुमार से अब तक कराये गए नगर के विकास कार्य की सूची व वर्त्तमान कार्य की सूची दिखाने के आदेश दिए|

[adrotate banner="2"]