बदमाशों की फायरिंग से दहशत, मजदूरों ने किया अटैना पुल पर कार्य करने से मना

0
89

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल क्षेत्र के बहवलपुर अटैना गाँव के पास पुल का निर्माण कर रहे मजदूरों पर बदमाशों द्वारा फायरिंग किये जाने के कारण उन्होंने निर्माण कार्य करने से मना कर दिया|

[adrotate banner="3"]

थाना कम्पिल की कटरी में गंगा के ऊपर अटैना पुल निर्माणाधीन है जिसका निर्माण सेतु निर्माण निगम करा रहा है| २ साल से यह पुल बीरबल की खिचडी बना हुआ है| दीपावली से पूर्व कटरी में रह रहे बदमाशों ने पुल पर निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों पर फायरिंग कर थी| जिससे मजदूरों में भय उत्पन्न हो गया| व मजदूर काम छोड़कर भाग गए|

आज का आलम यह है कि अटैना पुल पर काम करने का नाम लेते ही मजदूर सीधे-सीधे मना कर देते हैं| जिससे पुल का निर्माण कार्य जस का तस है| आज गुरूवार को पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कम्पिल थानाध्यक्ष सिराज अहमद के नेतृत्व में कटरी क्षेत्र के गाँव इकलहरा, अटैना, सीगंपुर व आसपास की गाँव से जुड़े कटरी क्षेत्र में काम्बिग की|

लेकिन पुलिस को निराशा के सिवाय कुछ भी हाँथ नहीं लगा| स्थित अभी भी पूर्व की भांति है लोगों में दहशत का माहौल है|

[adrotate banner="2"]