अमरोहा। उत्तर प्रदेश में ज्योतिबाफूलेनगर के जोहा इलाके के सरकारी अस्पताल में एक महिला ने आज एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया जिसके चार हाथ और चार पैर हैं।
[adrotate banner="3"]
यह प्रकृति की लीला है या कोई शारीरिक गड़बडी़ लेकिन अस्पताल में बच्चे को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। बच्चा अभी तक जीवित है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उसके बचने की संभावना कम है।
विचित्र बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम बाजो देवी है और वह कोतवाली इलाके के मीरपुर गांव की रहने वाली है।
[adrotate banner="2"]


