चोंरो ने सैनिक के घर से लाखो रूपए के उडाये नगदी व जेवर

0
105

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली के महोल्ला शिवाजी कालोनी निवासी संतपाल सिंह के घर से लगभग साढ़े तीन लाख रूपए के नगदी व जेवर पर हाथ साफ़ कर दिया संतपाल ने चोरी की सुचना कोतवाली में दी|

[adrotate banner="3"]

सैनिक संतपाल सिंह राठौर ने बताया कि बीते दिनों हम लोग पुरे परिवार के साथ अपनी बहन के यहाँ शादी समारोह में गए थे व घर पर कोई नही था| बाकायदा घर के सभी कमरों व मुख्य द्वार पर ताला लटकाया गया था| बीती रात चोरो ने मुख्य द्वार का दरवाजा तोड़कर दो अंगूठी, दो लर, चार चूड़ी, एक जोड़ी पायल, एक कंधनी, एक मंगलसूत्र, दो वीआईपी के ब्रिबकेस के साथ ६० हजार कि नगदी चुराकर फरार हो गए|

संतपाल ने बताया तक़रीबन चार बजे के बीच चोरो ने घटना को अंजाम दिया सुबह जब पाँच बजे लगभग मोहल्ले वालो ने दरवाजा खुला देखा तो मुझे फ़ोन पर घटना कि जानकारी दी| चोरी कि खबर मिलते ही मेरे पैरो के नीचे से ज़मीन खिसक गयी व मै तत्काल अपने घर वापस आ गया तो देखा चोरो ने घर में घुसकर सरे बक्सों के, कमरों के व मुख्य द्वार के ताले टूटे पड़े थे| घटना की सुचना लिखित में संतपाल ने पुलिस को दी|

[adrotate banner="2"]