धनतेरस के दिन हुई धन की वर्षा, जमकर की गई खरीददारी

0
106

फर्रुखाबाद: धनतेरस पर धन वर्षा के लिए बाजार सज संवर कर तैयार हैं। धनतेरस के दिन बाजारों में बर्तनों की जबरदस्त खरीदारी शुरू हो गयी है। महंगाई के असर के बावजूद लोग अपनी साम‌र्थ्य के मुताबिक रसोई के लिए बर्तन खरीद कर रहे हैं, चाहे वह चम्मच ही क्यों न हो।

[adrotate banner="3"]

धनतेरस के दिन बर्तनों की खरीददारी का खास महत्व है। मान्यता है कि नए बर्तनों से सजी रसोई में लक्ष्मी का बसेरा होता है। कुछ लोग रसोई का सारा सामान खरीद रहे हैं, तो कुछ शगुन के तौर पर एक-दो बर्तन ही ले रहे हैं। दरअसल, लोग भीड़-भाड़ और अन्य कारणों से दो-चार दिन पहले ही धनतेरस की खरीददारी करने लगे हैं। बर्तन की दुकानें सज गई हैं।

[adrotate banner="2"]