कंपिल में एक ही घर में चोरों ने 3 जगह नकब लगा किया माल साफ़

0
149

फर्रुखाबाद(कम्पिल): बीती रात थाना कम्पिल क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही घर में 3 जगह नकब लगा नगदी व जेवर पर हाथ साफ़ कर दिया|

[adrotate banner="3"]

थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर खास निवासी वेदराम के पुत्र सुघर सिंह ने बताया कि बीती रात जब वह सो रहे थे तभी कुछ अज्ञात चोरों ने घर में तीन जगह नकब लगाया| दो जगह से असफल हो अगये पर तीसरी जगह से घर में घुसने में कामयाब रहे| सुघर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा देवेश ऊपर वाले कमरे में पड़ रहा था| रात करीब तीन बजे कुछ आहट महसूस हुई तो उठ कर देखा परंतु तब तक चोर अपना काम कर जा चुके थे।

[adrotate banner="2"]