जमीनी विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी को धुना

0
113

फर्रुखाबाद: कम्पिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहबलपुर निवासी फुलबारी व् उसकी पत्नी चंदावती को गाँव के ही दबंग युवकों ने लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया|

[adrotate banner="3"]

थाना कम्पिल के ग्राम बहबलपुर निवासी फुलबारी पुत्र हनिमंत ने बताया कि वह अपनी पत्नी चंदावती के साथ गाँव के ही चौकीदार बाल्मीकी से माँगी गयी जमीन पर कंडे रख रहा था| तभी गाँव के राम लखन व राम सनेही पुत्रगण चोखेलाल धीमर तथा धनपाल पुत्र श्री राम सनेही ने उस भूमि पर अपना अधिकार जताते हुए मुझे व मेरी पत्नी को लाठी डंडों व लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया|

घायल फुलबारी ने JNI को बताया कि पुलिस चौकी पर घटना की शिकायत करने गया तो पुलिस ने स्वयं प्रार्थना पत्र लिखकर रख लिया और किसी झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराने की बात कहकर हमें चलता कर दिया|

[adrotate banner="2"]